फिल्म सड़क 2: आलिया भटट् की फिल्म सड़क 2 के रिलीज होने से पहले यूजर्स करने लगे विरोध

Film Road 2 Users started protesting before the release of Alia Bhatts film Road 2बॉलीवुड फिल्म मेकर महेश भट्ट ने पुष्टि करते हुए कहा है कि आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क 2 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म महेश भट्ट द्वारा निर्देश‍ित है। फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को थ‍िएट्र‍िकल रिलीज होने वाली थी, लेक‍िन हालातों को मद्देनजर रखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करने का फैसला लिया गया है। मुकेश भट्ट और महेश भटट् ने पीटीआई से बात करते हुए कंफर्म किया है। इसके इस पुष्टि के साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottSadak2 ट्रेंड करने लगा है। ट्वीटर पर लोग #BoycottSadak2 लिखकर इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। तमाम लोग महेश भट्ट और आलिया को अपने गुस्सा का निशाना बना रहें हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर सुशांत राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म पर डिबेट लंबे समय से चली आ रही है। सुशांत की मौत ने न सिर्फ फैंस को, बल्कि कई स्टार्स को भी ऐसा झकझोरा कि स्टार्स अपनी ही इंडस्ट्री में हो रही राजनीति के बारे में खुलकर बात करने लगे हैं। नेपोटिज़्म को लेकर कई स्टार्स अब तक अपनी बात रख चुके हैं। कोई इसे डिफेंड करने की कोशिश कर रहा है, तो कोई इसके खिलाफ बोल रहा है। इस बहस में आलिया भटट्, करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिंन्हा का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। वहीं सुशांत के निधन के बाद महेश भटट् और उनके भाई मुकेश भटट् ने कुछ ऐसी बातों को खुलासा किया था, जिसे लेकर सुशांत के फैंस नाराज हैं और यही कारण है लोग फिल्म सड़क 2 के रिलीज होने का विरोध कर रहे हैं और फिल्म ने देखने की लोगों से गुजारिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यह फिल्म महेश भट्ट द्वारा निर्देश‍ित है। फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को थ‍िएट्र‍िकल रिलीज होने वाली थी, लेक‍िन हालातों को मद्देनजर रखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करने का फैसला लिया गया है। मुकेश भट्ट और महेश भटट् ने पीटीआई से बात करते हुए कंफर्म किया है।

फिल्म सड़क 2 पूजा भट्ट और संजय दत्त की फिल्म सड़क का सीक्वल है। सड़क 2 में आलिया भट्ट एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं। सड़क 2 की कहानी सड़क से अलग बताई जा रही है। बता दें पूजा भट्ट और संजय दत्त की फिल्म सड़क के गाने जितने सुपरहिट हुए थे, फिल्म को भी उतना ही पसंद किया गया था। आज भी सड़क के गाने कही ना कही सुनने को मिल जाते हैं। संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क का गाना तुम्हें अपना बनाने की कसम को खूब पसंद किया गया था। एक रिपोर्ट कि मानें तो ऐसी खबर आ रही है कि फिल्म सड़क 2 में भी इस गाने को फिल्माया जाएगा। सड़क 2 में संजय दत्त आलिया भट्ट की मदद विलेन को पकड़ने में करते हुए दिखाई देगें।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…