सुरक्षाबलों ने मार गिराए जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 3 आतंकी,सिर्फ जून महीने में मारे गए 38 दहशतगर्द

Security forces killed 3 terrorists in Anantnag Jammu and Kashmir 38 terrorists killed in June onlyJammu Kashmir के अनंतनाग स्थित खुलचोहर इलाके में सुरक्षाबलों ने आज तड़के तीन आतंकियों को मार गिराया.बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंक के खात्मे के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है. इस महीने CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दर्जन से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. शोपियां, अवंतीपोरा समेत कई इलाकों में यह ऑपरेशन जारी है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है. मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और 2 पिस्टल बरामद की गई हैं. उनकी पहचान नहीं हो पाई है. संयुक्त टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस आतंकी संगठन से जुड़े थे.आज के मुठभेड़ के साथ ही इस साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 116 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसमें से 38 आतंकी सिर्फ इस महीने मारे गए हैं.

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…