इस वजह से छोड़ा जैकलीन फर्नांडीस ने सलमान खान का फार्म हाउस, दोस्त के घर रहने का किया फैसला

Due to this Jacqueline Fernandes decided to stay at Salman Khans farm house friends houseबता दें कि जबसे देश में लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, तब से जैकलिन सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर थीं, लेकिन अब खबर आ रही है कि जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान के फार्म हाउस को छोड़ चुकी हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने सुपरस्टार के फार्महाउस से अपनी एक दोस्त की मदद करने के लिए शिफ्ट होने का फैसला लिया । बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हालांकि जैकलीन इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन ने अपने एक बेहद करीबी दोस्त से रोज बातचीत करती हैं, जो लॉकडाउन के दौरान मुंबई में अकेले ही रह रही है। वे दोनों बहुत करीबी दोस्त हैं। बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस को पता चला कि उनकी दोस्त काफी दिनों से और तनाव में है। इसलिए जैकलीन ने बिना वक़्त गवाए रातों रात सलमान खान के फार्म हाउस को छोड़कर अपनी सहेली के पास रहने चली आईं। जैकलीन तब तक अपनी दोस्त के पास रहेंगी जबतक वह बिल्कुल ठीक नहीं हो जाती। जैकलीन हर वक्त उसके साथ समय बिताना पसंद करेंगी।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में अपनी दोस्त को अकेलेपन और तनाव से बचाने के लिए जैकलीन फर्नांडीस ने यह फैसला लिया है। फिल्मों की बात करें तो, जैकलीन फर्नांडीज को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में देखा गया, जिसमें मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अवाला जैकलीन और सलमान खान का एक रोमांटिक इमोशनल भरा गान भी हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने पसंद किया।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…