ICC चेयरमैन शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा, इमरान ख्वाजा बने अंतरिम अध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन शशांक मनोहर ने अपने दो साल के दो कार्यकाल पूरे करने के बाद त्यागपत्र दे दिया है।मनोहर ने नवंबर 2015 में आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला था। आईसीसी ने इस पर कहा कि आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने दो साल के दो कार्यकाल के बाद पद छोड़ दिया है। जब तक नए चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा उनकी जगह लेंगे। आईसीसी बोर्ड के अगले हफ्ते तक अगले अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को स्वीकृति देने की उम्मीद है।
आईसीसी बोर्ड ने आज बैठक की और सहमति जताई कि उप चेयरमैन इमरान ख्वाजा उत्तराधिकारी के चयन तक चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाएंगे। आईसीसी के नियमों के अनुसार मनोहर दो और साल के लिए अपने पद पर रह सकते थे क्योंकि अधिकतम तीन कार्यकाल की स्वीकृति है।
पेशे से वकील 62 साल के मनोहर इससे पहले 2008 से 2011 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी रहे। आईसीसी बोर्ड के अगले हफ्ते तक अगले अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को स्वीकृति देने की उम्मीद है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने मनोहर को उनकी नेतृत्व क्षमता और आईसीसी चेयरमैन के रूप में उन्होंने खेल के लिए जो भी किया उसके लिए धन्यवाद दिया।
दूसरी तरफ ख्वाजा ने कहा कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष मनोहर खेल को बेहतर स्थिति में छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि शशांक ने खेल के लिए जो किया उसके लिए क्रिकेट उनका आभारी है। उन्हें आईसीसी और क्रिकेट जिस स्थिति में मिला था उन्होंने इसे उससे बेहतर बनाकर छोड़ा है।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…