बाढ़ और भूस्खलन से असम में अब तक 33 लोगों की मौत, 21 जिलों के 15 लाख लोग प्रभावित

Till now 33 people died in floods and landslides in Assam 15 lakh people affected in 21 districtsअसम में लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। विभिन्न स्थानों पर तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने के साथ ही करीब 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बुधवार को बारपेटा जिलें में तीन व्यक्तियों की और धुबरी, नगांव और नालबाड़ी में एक-एक व्यक्ति की बाढ़ जनित घटनाओं में मौत हो गयी जबकि कछार जिले में भूस्खलन में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है।अभी तक बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के 21 जिलों में 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

अधिकरण ने बताया कि राज्य के 33 में से 23 जिलों में रहने वाले लगभग 14.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।

असम में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार असम, गोवा, मेघालय, कोंकण और गोवा में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल का हिमालयीन क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, कनार्टक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के आसार हैं।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…