सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन से पहले ही मिल चुके थे , वायरल हो रही यह फोटो

Sushant Singh Rajput had already met Ankita Lokhandes boyfriend Vicky Jain this photo going viralसुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के प्यार की शुरुआत शो पवित्र रिश्ता से हुई थी। दोनों की जोड़ी फैन्स को भी काफी पसंद थी दोनों इस शो के जरिए मिले, पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन कई सालों तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता काफी टूट गई थीं। फिर सालों बाद उनकी लाइफ में कोई ऐसा आया जिसने उनका दिल जीत लिया। वो शख्स और कोई नहीं बल्कि विक्की जैन हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले अंकिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लॉकडाउन में वह विक्की को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा था , ‘मैं विक्की को वीडियो कॉल करती हूं और हां इन दिनों मैं उन्हें काफी मिस कर रही हूं। वह अभी बिलासपुर में हैं जहां वह अपने परिवार के साथ हैं और उनका ध्यान रख रहे हैं’।

अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें सुशांत और विक्की कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो सुशांत और विक्की के अलावा नंदीश संधू, अर्जुन बिजलानी और मृणाल जैन भी नजर आ रहे हैं।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…