Cricket australia : ड्यूक्स गेंदों का नहीं करेगा इस्तेमाल,अगला घरेलू सीजन कूकाबुरा बॉल से होंगे घरेलू मैच

Cricket australia Dukes will not use balls next home season will be home matches with Kukabura Ballक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अगले घरेलू सत्र में ड्यूक्स गेंदों का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है.क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अगला घरेलू सीजन कूकाबुरा गेंदों के साथ ही खेला जाएगा. पिछले चार सीजन से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कूकाबुरा के साथ ड्यूक्स गेंदों का इस्तेमाल कर रहा था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ड्यूक्स गेंदों का इस्तेमाल इसलिए करता था ताकि उसके खिलाड़ियों को इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में खेलने में मदद मिले
रोच ने कहा, ”ड्यूक्स गेंदों का उपयोग करना अच्छा प्रयास था विशेषकर इंग्लैंड में होने वाली एशेज श्रृंखला को देखते हुए जहां हमारा प्रतिद्वंद्वी ड्यूक्स गेंदों का उपयोग करता है.” उन्होंने कहा, ”हालांकि हमारा मानना है कि 2020-21 सत्र में केवल एक तरह की गेंद का उपयोग करने से हमारे खिलाड़ियों को पूरे सत्र में लगातार चुनौती का सामना करना पड़ेगा. सीए और प्रांतीय संघ भी अभी ऐसा चाहते हैं. कूकाबुरा गेंद आस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और दुनिया के कई हिस्सों में उपयोग की जाती है और हमें इस सत्र में इसका अधिकतम उपयोग करने में फायदे नजर आते हैं.”
रोच ने कहा कि हाल के सालों में घरेलू क्रिकेट में स्पिनरों का प्रभाव कम हुआ. उनका मानना है कि ड्यूक्स गेंद पर रोक लगाने में इस बात ने अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, ”हमने पाया कि हाल के कुछ सत्र में शैफील्ड शील्ड में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका कम हुई है विशेषकर उन मैचों में जिनमें ड्यूक्स गेंदों का उपयोग किया गया था. हम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में स्पिनरों की भूमिका चाहते हैं. हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज स्पिनरों का सामना करें. हमें उम्मीद है कि केवल एक गेंद का उपयोग करने से इस मामले में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.”
रोच ने हालांकि कहा कि भविष्य में ड्यूक्स गेंदों को फिर से उपयोग में लाया जा सकता है. बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है. हालांकि जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को मैदान पर प्रैक्टिस करने की इजाजत मिल सकती है.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…