भारत बायोटेक ने की तैयार देश की पहली कोरोना वैक्सीन 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है

Bharat Biotech launches countrys first corona vaccine to be launched on August 15देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस बीच एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल भारत में तैयार की जा रही कोविड-19 की वैक्सीन Covaxin को 15 अगस्त पर लॉन्च किया जा सकता है। आईसीएमआर की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, आने वाले 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए तो आशा है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है। इस वैक्सीन को बना रही कंपनी भारत बायोटेक Covaxin को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस दौरान क्लीनिकल ट्रायल को पूरा का करने का निर्देश दिया गया है।

सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है।

एम्स समेत देश के 13 अस्पतालों को क्लीनिकल ट्रायल में तेजी लाने को कहा गया है। ताकि तय दिन इस टीके को लॉन्च किया जा सके। बता दें कि भारत बायोटेक वहीं कंपनी है जिसने पोलियो, रोटावायरस, रेबीज, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।

गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना के मामले 6 लाख 20 हजार के पार पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 6328 केस सामने आए हैं, जबकि 125 लोगों की जान गई है। यहां कोरोना के कुल मामले तेजी से 2 लाख की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु में एक दिन में 4343 नए मामले दर्ज हुए और 57 लोगों की जान गई। यहां भी संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख के काफी करीब है।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…