केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान…अब चीन और पाकिस्तान से कोई बिजली उपकरण आयात नहीं,चीन को लगा झटका

Big statement of Union Energy Minister… Now no power equipment imports from China and Pakistan China got a shockभारत सरकार सीमा पर ही नहीं, हर मोर्चे पर चीन की चालबाजी से निपटने के लिए तैयार है. शुक्रवार को राज्यों के बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के साथ बैठक करते हुए आर के सिंह ने साफ कर दिया है चीन और पाकिस्तान से पावर इक्विपमेंट के इंपोर्ट की इजाजत नहीं होगी.केंद्रीय मंत्री ने कहा भारत में बिजली के उपकरणों की पर्याप्त मैन्युफैक्चरिंग हो रही है. ऐसे में कोई भी सामान से बाहर से लाने की जरुरत नहीं है. अगर कोई ऐसा उपरकरण है जिसकी हम मैन्युफैक्चरिंग हम नहीं करते हैं तो उसका इंपोर्ट हो सकता है. लेकिन वो भी सीमित समय के लिए होगा. इसी दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए चीन से आने वाले सभी बिजली उपकरणों के आयात को अब बंद किया जाएगा. केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

आपको बता दें कि बीते दिनों सरकार ने यह फैसला इसलिए किया था कि चीन से भारत आने वाले पावर उपकरणों की पूरी जांच होगी. क्योंकि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चीन इन बिजली उपकरणों में मालवेयर व ट्रोजन हॉर्स जैसे वायरस के जरिये साइबर हमला कर सकता है. इनकी मदद से वह भारत के इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड को फेल करने की साजिश रच सकता है और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता है.केंद्रीय मंत्री ने हाल में कहा था हमें ऐसी जानकारी मिली है कि बिजली उपकरणों में ऐसे वायरस इंस्टॉल किए जा सकते हैं, जिन्हें कहीं दूर बैठकर एक्टिव करना संभव है.

इनकी मदद से पूरे पावर सेक्टर और उसके साथ-साथ अर्थव्यवस्था को ठप किया जा सकता है. इसलिए हमने फैसला किया है कि इस सेक्टर की संवेदनशीलता को देखते हुए जो भी उपकरण भारत में बनते हैं, उन्हें यहीं से खरीदा जाएगा. इनके अतिरिक्त जो उपकरण नहीं बनते हैं, उनका आयात होगा, लेकिन किसी भी वायरस को लेकर उनकी पूरी जांच की जाएगी.

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…