20 किलो सोने का आभूषण पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाले गोल्‍डन बाबा का निधन!

चर्चित गोल्‍डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार मक्‍कड़ (Golden Baba) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. लंबी बीमारी से जूझ रहे गोल्डन बाबा  एम्‍स (Delhi AIIMS) में आखिरी सांस ली! वह पूर्वी दिल्‍ली के गांधी नगर इलाके में रहते थे! गोल्‍डन बाबा हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े हुए थे. गोल्‍डन बाबा का मूल नाम सुधीर कुमार मक्‍कड़ था. वह मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे. बाबा बनने से पहले वह एक गारमेंट व्‍यवसायी थे. उन्‍हें सोने के आभूषणों का बहुत शौक था. गोल्‍डन बाबा 20 किलो स्‍वर्ण आभूषण और 21 लग्‍जरी कारों के साथ कांवड़ यात्रा पर गए थे. इसकी हर तरफ चर्चा हुई थी!

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…