IPL 2020: IPL के 13वें सीजन की राह और मुश्किल सीएसके के एक और खिलाड़ी का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव

शुक्रवार  को सीएसके के एक गेंदबाज और कुछ स्टाफ सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई थी, शनिवार को एक और खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की राह और मुश्किल हो गई है। शुइस बीच सुरेश रैना भी निजी कारणों के चलते आईपीएल के 13वें सीजन से हट गए हैं।
खबर के मुताबिक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया सीएसके के गेंदबाज का नाम दीपक चाहर है। वहीं दूसरा कौन सा खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, उसका नाम सामने नहीं आया है। स्पोर्ट्सस्टार की खबर के मुताबिक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए दूसरे खिलाड़ी हैं। सुरेश रैना 21 अगस्त को बाकी टीम के साथ दुबई पहुंचे थे, लेकिन निजी कारणों के चलते भारत लौट गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन का बयान ट्वीट किया, जिसमें लिखा है, ‘सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भारत लौट गए हैं। आईपीएल के बाकी सीजन के लिए वो उपलब्ध नहीं रहेंगे। सीएसके की ओर से रैना और उनके परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा।’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…