IPL 2020: क्या हरभजन सिंह भी आईपीएल से होंगे OUT

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। भज्जी टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हुए थे और खबरें थीं कि वो टीम से बाद में जुड़ेंगे, लेकिन वो अभी तक दुबई नहीं पहुंचे हैं। ओवरसीज खिलाड़ी फैफ डु प्लेसी और लुंगी एनगिडी भी दुबई पहुंच चुके हैं।चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम को छोड़कर बाकी टीमें ट्रेनिंग शुरू कर चुकी हैं। सीएसके के दो खिलाड़ी और कुछ सपोर्ट स्टाफ सदस्य कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते टीम का क्वारंटाइन पीरियड बढ़ गया और टीम ट्रेनिंग नहीं शुरू कर सकी। इस बीच सुरेश रैना ने निजी कारणों के चलते आईपीएल के इस सीजन से नाम वापस ले लिया। खबरें अब आ रही हैं कि सीएसके का एक और सीनियर क्रिकेटर इस सीजन से नाम वापस ले सकता है। खबरें हैं कि हरभजन सिंह भी इस सीजन में नहीं खेलने का फैसला ले सकते हैं।
भज्जी के अभी तक टीम से नहीं जुड़ने को लेकर सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें टीम के साथ 1 सितंबर को जुड़ना था, लेकिन एक बार फिर उनका आना टल गया। हमें नहीं पता कि वो कब आ रहे हैं या फिर आ भी रहे हैं या नहीं।’
भज्जी को लेकर सीएसके की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगर वो नाम वापस लेते हैं, तो सीएसके के लिए यह एक और बड़ा झटका होगा। यूएई की पिचें स्पिनरों की मददगार होंगी, ऐसे में भज्जी के एक्सपीरियंस का टीम का फायदा मिल सकता है। सीएसके के पास इमरान ताहिर, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, केदार जाधव जैसे स्पिन ऑप्शन मौजूद हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…