चीन ने किया आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का बचाव

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ ल‍िजिन ने कहा, ”आतंकवाद सभी देशों के लिए एक चुनौती है. ऐसे समय में जब दुनिया के ज्यादातर देश आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कठघरे में खड़े कर रहे हैं चीन उसके बचाव में आया है. आज चीन ने कहा कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक चुनौती है और पाकिस्तान ने इसके खिलाफ लड़ते हुए बलिदान दिए हैं.पाकिस्तान ने इसके खिलाफ लड़ते हुए बलिदान दिए हैं और सराहनीय कदम उठाए हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसका सम्मान करना चाहिए. चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है.”

बता दें कि भारत और अमेरिका ने गुरुवार को ही एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ तत्काल, सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में नहीं हो.

‘भारत अमेरिका आतंकवाद निरोधी संयुक्त कार्य समूह’ की 17वीं बैठक और ‘इंडिया-यूएस डेजिग्नेशन डायलॉग’ के तीसरे सत्र के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद के परोक्ष इस्तेमाल और सीमा-पार आतंकवाद की निंदा की.

बयान में कहा गया, ‘‘26/11 मुम्बई हमले और पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए हमले जैसे आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग भी की.’’

यही नहीं अगले महीने एफएटीएफ की बैठक होनी है. इसमें पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाले जाने पर फैसला हो सकता है. पेरिस से संचालित वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) ने जून 2018 में पाकिस्तान को ‘ग्रे’ (संदिग्ध) सूची में डाल दिया था और इस्लामाबाद से साल 2019 तक कार्ययोजना को लागू करने को कहा था. हालांकि कोविड-19 महामारी की वजह से समयसीमा में बढ़ोतरी की गई.

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…