देश सेवा में जुटे लद्दाख के लोग LAC पर तनाव के बीच ऐसे कर रहे जवानों की मदद

लद्दाख में भारी संख्या में चीन के साथ जारी तनातनी को देखते हुए सेनिकों की तैनाती की गई है. इस दौरान लद्दाख के निवासी भी पूरे तन-मन से देश की सेवा में जुट गए हैं. लोकल लद्दाखी गांव वाले लोग सुखाया हुआ पनीरबोरियों में भरकर भारत के वीर सैनिकों के लिए भेज रहे हैं. लोकल भाषा में इसे छुर्पे कहते हैं. ये प्रोटीन का खजाना है और कई महीनों तक खराब नहीं होता. ये लोग फॉरवर्ड में तैनात सैनिकों के लिए स्थानीय खाने-पीने की चीजें भेज रहे हैं. सूखी स्थानीय मटर एक और खास लद्दाखी चीज है जो लंबे अरसे तक रखी जा सकती है. इसे राजमा की तरह पकाया जाता है और इसमें बहुत प्रोटीन होता है. जौ का बेहद पौष्टिक और गरम तासीर का सत्तू लद्दाख के लोगों को कड़ी सर्दी में बहुत काम आता है. इसे ऊंचे पहाड़ पर तैनात सैनिकों को भेजा जा रहा है ताकि वो जब चाहें गरम पानी में डालकर इस रेडी टू ईट भोजन का इस्तेमाल कर सकें.इसके अलावा गांव वालों ने जवानों के लिए सुखाया हुआ साग भी भेजा है. जिसे जब चाहें गरम पानी में उबालकर खाया जा सकता है. लद्दाख के गांव वालों ने अपने घरों में सूखी लद्दाखी रोटियां बनाई हैं जो पंद्रह दिन तक खराब नहीं होतीं. गांव-गांव से एकत्र किया गया सामान सेना के सुपुर्द किया जा रहा है जो इसे आगे भेज रही है.

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…