IPL 2020. KKR vs MI: हार्दिक पांड्या बिना बल्ला घुमाए ही हुए आउट , फिर हंसते हुए पवेलियन लौटे

आईपीएल का 13वां सीजन अभी तक मुंबई के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए अच्छा नहीं गुजरा है। केकेआर के खिलाफ बुधवार को हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वे लय में नजर आ रहे थे और 13 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन तभी उनकी खुद की गलती ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में सस्ते में निपटने के बाद हार्दिक के पास कोलकाता के खिलाफ प्रदर्शन करने का एक बढ़िया मौका था। लेकिन उनकी एक गलती ने इसपर पानी फेर दिया।
दरअसल 19वें ओवर में आंद्रे रसेल ने हार्दिक को तीसरी गेंद योर्कर फेंकी, जिसपर पांड्या लेट कट करने के लिए बल्ले को पीछे ले गए। लेकिन हार्दिक के बल्ले का एक हिस्सा स्टंप्स से टकरा गया और वे हिट विकेट हो गए। इसके बाद आईपीएल के इस सीजन में वह हिट विकेट होने वाले पहले जबकि लीग में इस तरह आउट होने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए।
आईपीएल के पहले सीजन (2008) में मुंबई के ही मुसविर खोटे पंजाब के खिलाफ हिट विकेट हुए थे। वहीं, पिछली बार 2019 में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग कोलकाता के खिलाफ ही हिट विकेट हुए थे।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…