पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन,छठ-दिवाली से पहले रेलवे का यात्रियों को तोहफा

ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने चलाई जाने वाली 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के बारे में विस्तृत ब्यौरा देते हुए बुधवार को बताया कि गाड़ी संख्या 03185 सियालदह-जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। इसी तरह 03186 जयनगर-सियालदह पूजा स्पेशल 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। कोरोना काल में ट्रेनों की संख्या अभी कम है, मगर पर्व-त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने और अधिक स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) आगामी त्योहारों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए उसके क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से खुलने, पहुंचने और गुजरने वाली 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगी।

इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के एक-एक, शयनयान श्रेणी के नौ तथा साधारण श्रेणी के पांच कोच होंगे। वहीं, 03021 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक तथा 03022 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03019 हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक तथा 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल 22 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02331 हावड़ा-जम्मूतवी स्पेशल 20 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को हावड़ा से जम्मू तवी के लिए खुलेगी। वहीं, 02332 जम्मूतवी-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं रविवार को किया जाएगा। (इनपुट वार्ता से)

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…