7 फेरों से लेकर सिंदूर तक नेहा कक्कड़ ने शेयर कीं अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहे हैं। फैन्स इस कपल की तारीफ करते नहीं थक रहा है। इसी बीच नेहा और रोहनप्रीत ने अपनी शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें शेयर की हैं।
Neha Kakkar shares beautiful pictures of her wedding from 7 rounds to Sindoor 01
इन तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत किसी शाही कपल से कम नहीं लग रहे हैं।लाल जोड़े में नेहा कक्कड़ कातिलाना लग रही हैं।
घुंघटे में चंदा, फिर भी है फैला चारों ओर उजाला
लाल रंग का शादी का जोड़ा, हाथों में चूड़ा, आंखों में नजाकत..नेहा कक्कड़ का यह अंदाज फैन्स का दिल चुरा रहा है।
लाल जोड़े में ‘कयामत’ लग रहीं नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ शादी के इस लाल जोड़े में कयामत ढा रही हैं। हर कोई उनके इस लुक पर मर मिटा है।
‘मैं रोहनप्रीत की दुलहनिया’
नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा मैं रोहनप्रीत की दुलहनिया’।
नेहा की शादी को लेकर असमंजस में थे फैन्स
नेहा और रोहनप्रीत की शादी के चर्चे काफी वक्त से चल रहे थे। चूंकि उस वक्त दोनों का गाना ‘नेहू दा व्याह’ भी रिलीज होने वाला था, इसलिए अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद यह गाने का प्रमोशन हो।
Neha Kakkar shares beautiful pictures of her wedding from 7 rounds to Sindoor 02
जब नेहा ने रोहनप्रीत के लिए कहा-तुम मेरे हो
चंद दिन पहले रोका सेरिमनी से भी जब एक तस्वीर वायरल हुई तब भी यही कहा गया। लेकिन जब नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर रोहनप्रीत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि तुम मेरे हो, तब फैन्स को यकीन हुआ कि नेहा वाकई शादी कर रही हैं। इसके कुछ दिन बाद ही नेहा ने अपनी रोका सेरिमनी का वीडियो भी शेयर किया था।
आदित्य नारायण के दोस्त हैं रोहनप्रीत, 3 साल की उम्र से गा रहे गाना
रोहनप्रीत एक पंजाबी सिंगर हैं। उन्होंने मात्र 3 साल की उम्र से ही गाना सीखना शुरू कर दिया था। साल 2007 में रोहनप्रीत ने ‘सा, रे, गा, मा, पा, लिटिल चैलेंज’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और उसमें वह पहले रनर-अप रहे। इसे तब आदित्य नारायण ने होस्ट किया था। आदित्य उसी शो से रोहनप्रीत को जानते हैं और दोस्त हैं।शहनाज से शादी के लिए उनके स्वयंवर में भी गए थे रोहनप्रीत
रोहनप्रीत सिंह इस साल शहनाज गिल के स्वंयवर शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में भी नजर आए थे। उन्होंने शहनाज को इम्प्रैस करने भी खूब कोशिश की थी। पर कोरोना के कारण शो को बीच में ही बंद कर दिया गया।
प्रशांत मिश्रा
  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…