लक्ष्मी बम’ का बदला नाम, यह होगा नया टाइटल

मुंबई: आज गुरुवार को राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित यह फिल्म सेंसर सर्टिफिकेट के लिए गई और स्क्रीनिंग के बाद मेकर्स ने सीबीएफसी (CBFC) के साथ चर्चा की. अपने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और इसका सम्मान करते हुए फिल्म के निर्माता-शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने अब अपनी फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला किया है. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म का शीर्षक अब ‘लक्ष्मी (Laxmmi)’ है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लक्ष्मी बम (Laxmmi Bamb)’ का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होते ही अपनी जबरदस्त कॉमेडी और थ्रिलर सीन्स के साथ दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा. अक्षय कुमार का ट्रांसजेंडर किरदार काफी चर्चाओं में है. लेकिन इस फिल्म के रिलीज के चंद दिन पहले मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब रिलीज से ठीक 10 दिन पहले फिल्म का नाम बदल दिया गया है.

राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित, डिज्नी + हॉटस्टार द्वारा प्रस्तुत, अ केप ऑफ गूड फ़िल्मस, तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘लक्ष्मी’ डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर इस दिवाली 9 नवंबर 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है.

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…