पंजाब की इस हार ने आईपीएल 2020 के प्वॉइंट्स टेबल को काफी रोमांचक बना दिया है। पांच मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम को आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब को अभी एक मैच और खेलना है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर हाल में उस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने राजस्थान के खिलाफ हार के बाद टीम का हौसला बढ़ाया है।
पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक खराब दिन हम कौन हैं इस बात को साबित नहीं करता है। हम अभी भी इसको कर सकते हैं। उम्मीद है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज की हार को पीछे छोड़कर आगे आने वाले मैच पर फोकस करेगी। यह टूर्नामेंट बहुत सारी टीमों के लिए खुला हुआ है, तो जिसको सबसे ज्यादा चाहत होगी, उसको ही दूसरे प्लेऑफ में जगह मिलेगी। फिंगर क्रॉस।’
आबुधाबी में खेले गए मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में क्रिस गेल (99) और केएल राहुल (46) के दम पर 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने बेन स्टोक्स (50) और संजू सैमसन (48) की पारियों के दम पर इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। किंग्स इलेवन पंजाब के इस हार के बाद 13 मैचों में कुल 12 प्वॉइंट्स हैं और अब टीम को अपने आखिरी मैच को जीतने के साथ ही बाकी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। केएल राहुल की कप्तानी में खेल रही टीम को अपना आखिरी मैच रविवार (1 नवंबर) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आबुधाबी में खेलना है।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…







