पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मारी लंबी छलांग, लेकिन भारतीयों का है दबदबा

नई दिल्ली। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीत लिया। इसी वनडे सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आइसीसी वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी रैंकिंग के मामले में भारतीय जोड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के काफी करीब आ गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है।
पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है। ICC Men’s Cricket World Cup Super League के तहत खेली गई इस सीरीज के बाद शाहीन अफरीदी 8 पायदानों की छलांग लगाकर टॉप 20 में प्रवेश कर गए हैं। टीम के लेफ्ट आर्म पेसर वहाब रियाज 6 पायदानों की छलांग लगाकर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, बाबर आजम ने इस सीरीज में 221 रन बनाए हैं और उनको 12 अंकों फायदा हुआ है।
बाबर आजम भारतीय कप्तान विराट कोहली (871) और रोहित शर्मा (855) के बाद 837 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी बल्लेबाजी में हाथ दिखाए हैं और वे 49वें स्थान पर आ गए हैं। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैंड टेलर और सीन विलियम्स ने एक-एक शतक इस सीरीज में जड़ा था। इसी के दम पर 42 वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि सीन विलियम्स 46वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबादी में सिंकदर रजा 66वें और डोनाल्ड ट्रिपानो 90वें स्थान पर हैं।
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम एकदिवसीय मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हरा दिया। इस जीत ने जिम्बाब्वे को 10 अंक हासिल हुए। वहीं, 20 अंक पाकिस्तान की झोली में गए। आइसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग को एकदिवसीय क्रिकेट के संदर्भ में लाने के लिए और भारत की मेजबान में होने वाले आइसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए सात प्रत्यक्ष क्वालीफायर टीमों का फैसला होना है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…