बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 316, निफ्टी 103 अंक गिरकर बंद

गुरुवार शाम को आए जीडीपी आंकड़ों ने शुक्रवार को भले ही शेयर बाजार को तेज शुरुआत करने में मदद की, लेक‍िन मार्केट बंद होने तक यह बढ़त बनी नहीं रह सकी. शुक्रवार को दोपहर बाद बाजार में गिरावट बढ़ गई.

इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन हैवीवेट शेयरों में बिकवाली बढ़ने से निफ्टी में जहां 104.75 अंकों की गिरावट देखने को मिली. वहीं, सेंसेक्स 316 अंक गिरकर बंद हुआ.

शुक्रवार को शेयर बाजार के बंद होने तक कोटक महिंद्रा बैंक, अंबुजा सीमेंट और मारुति समेत अन्य कंपनियों के शेयर निफ्टी 50 में टॉप गेनर में शामिल रहे.

सुबह शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की. जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार आए जीडीपी आंकड़ों में तेजी ने घरेलू शेयर बाजार को भी रफ्तार देने का काम किया. शुक्रवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सीमेंट, मेटल और ऑटो शेयरों में उछाल देखने को मिली.

गिरावट जारी

लगातार पिछले चार कारोबारी दिन से शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. शुक्रवार को तेज शुरुआत करने के बाद भी दिनभर में यह तेजी बनी नहीं रह सकी. इसकी वजह से मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुआ.

Related Posts

बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…

78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…