भानपुरा में बिना लाइसेंस खाद बेचने वाले पर FIR, कृषि अधिकारी ने 110 बोरी SSP खाद जब्त की

मंदसौर जिले के भानपुरा में किसानों के साथ धोखाधड़ी कर बिना लाइसेंस खाद बेचने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट खाद जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई गई है।

दरअसल विकास खंड भानपुरा में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक गुलाब सिंह चौहान अपनी टीम के साथ सैंपलिंग पर थे। औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम भैसोंदा और यशोधर्मन मंडी स्थित देव कृषि वस्तु भंडार पहुंचे वहां पर बिना लाइसेंस के उर्वरक बेचा जा रहा है।

मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो पाया कि दुकान संचालक कैलाश गुर्जर पिता रतनलाल गुर्जर निवासी भैसोंदा के पास राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से लाया गया J1-29 से 39 रीको इंडस्ट्रियल एरिया में निर्मित SSP 16% P2O5 पाउडर का 110 बैग अवैध रूप से भंडारित कर बेचा जा रहा था।

टीम द्वारा लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर विभाग ने पूरा माल जब्त कर थाना भानपुरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

गुलाब सिंह चौहान, (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भानपुरा) ने बताया
“मैंने सैंपलिंग के टाइम में हम सैंपल ले रहे थे और अचानक औचक निरीक्षण के माध्यम से देव कृषि वस्तु भंडार यशोधर्मन मंडी में वहाँ पर 110 सिंगल सुपर फास्फेट के पाए गए जो कि बिना लाइसेंस उर्वरक का विक्रय कर रहे थे। उसके माध्यम से हम उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत धारा सात और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 3/7 के माध्यम से जब्त किए गए हैं और FIR दर्ज की गई है।”

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी बिना लाइसेंस खाद बेची जा रही हो तो उनके मोबाइल नंबर 83055-49707 पर सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…

    गुना में एसपी कार्यालय में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जमीन विवाद और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    घर में तोड़फोड़ और 2.40 लाख रुपये लूटने का आरोप गुना के कैंट थाना क्षेत्र के विलास गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और नकदी लूटने का मामला सामने…

    Leave a Reply