IND vs SA: केपटाउन में टेस्‍ट डेब्‍यू को लेकर आश्‍वस्‍त हैं जसप्रीत बुमराह, पोस्‍ट किया खास फोटो!

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा गुजरात के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए बेहद खास है. टीम इंडिया के लिए शॉर्टर फॉर्मेट में अब तक किए शानदार प्रदर्शन का इनाम बुमराह को टेस्‍ट टीम में स्‍थान के रूप में मिला है. 5 जनवरी से केपटाउन प्रारंभ होने वाले पहले टेस्‍ट में जसप्रीत बुमराह अपने टेस्‍ट करियर का आगाज कर सकते हैं. बुमराह खुद अपने टेस्‍ट आगाज को लेकर उम्‍मीद से भरे हुए हैं. पहले टेस्‍ट से पूर्व उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे टेस्‍ट क्रिकेट में पहनी जाने वाली व्‍हाइट ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ कैप्शन में उन्‍होंने लिखा है, ‘सफेद टेस्ट जर्सी पहनकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं.’ बुमराह इससे पहले ब्‍लू जर्सी (वनडे और टी20 क्रिकेट) में ही भारतीय टीम के लिए खेले हैं.

बुमराह को केपटाउन टेस्‍ट में मौका दिए जाने की संभावना इसलिए अधिक है क्‍योंकि भारतीय टीम प्रबंधन उन्‍हें ‘सरप्राइज पैकेज’ मान रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि अपने एकदम अलग एक्‍शन और यॉर्कर फेंकने की क्षमता के कारण जसप्रीत, विपक्षी बल्‍लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाजों को उनको खेलने का बहुत अधिक अनुभव नहीं है.

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और अब कमेंटेटर बन चुके आशीष नेहरा का भी मानना है कि बुमराह को पहले टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए. नेहरा ने कहा कि बुमराह अपने अलग एक्‍शन और यॉर्कर फेंकने की क्षमता से दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं. नेहरा ने कहा, ‘हमने बुमराह को सफेद गेंद से खेलते देखा है, लेकिन एक साल पीछे देखें तो पता चलेगा कि उसने रणजी ट्राफी में गुजरात के लिये कितने ओवर फेंके.’ उन्होंने कहा, ‘वह पांच तेज गेंदबाजों में सबसे धारदार यार्कर डालता है. उसका एक्शन अजीब है, जिसे भांपना मुश्किल होता है. ये सभी बातें बुमराह के पक्ष में जाती है.’

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…