मध्यप्रदेश की धरती से बड़े उद्योगपति खड़े करना चाहता हूं : शिवराज

इंदौर। फ्रेंड्स ऑफ एमपी कॉन्क्लेव के दूसरे दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित बाहर से आए मेहमानों ने हिस्सा लिया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 23 देशों से एनआरआई यहां आए हैं इसकी मुझे खुशी है। ये फ्रेंड्स ऑफ एमपी नहीं एमपी फैमिली मीट है। उन्होंने कहा कि मैं खुली आंखों से सपने देखता हूं और उन्हें पूरा करने में दम लगा देता हूं, इसलिए मप्र बदला रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की धरती से मैं टाटा-बिड़ला और अंबानी जैसे उद्यमी खड़े करना चाहता हूं।

उन्होंने ने मेहमान एनआरआई से कहा कि आपने विदेशों में जो नाम कमाया है उससे हमारा सीना चौड़ा हो गया है। हम सब एक हैं और मिलकर आगे बढ़ना है। भारत की सोच सर्वे भवंतु सुखिन: है। यह सरकार सबके लिए है, लेकिन जो सबसे गरीब है, सबसे पीछे है, वह हमारे लिए सबसे पहले है। हमारे यहां कहा गया है कि नर सेवा, नारायण सेवा है। हम इसी ध्येय से प्रदेश के गरीबों के उत्थान के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि अगर किसी के पास प्रतिभा है तो आगे बढ़ने के लिए हम पैसों को आड़े नहीं आने देंगे।

मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन आयोजित समारोह में सतिंदर सिंह रेखी को सम्मानित किया। सिंह ने प्रदेश के सामाजिक विकास में रुचि लेते हुए जबलपुर में आनंद क्लब की स्थापना के लिए 65 लाख रुपए दान किये थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

    जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला लगातार चर्चा में है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच कर रही…