इस टीम ने जीत से पहले मनाया जश्न, फिर फंस गई इस बड़ी मुश्किल में

क्रिकेट में कभी-कभी ऐसे भी मौके आते हैं जब खिलाड़ी शतक या अर्धशतक जमाने से पहले ही उसका जश्न मनाने लग जाता है। एक बार फिर से ऐसी घटना देखने को मिली, लेकिन इस बार पूरी की पूरी टीम ने मैच जीतने से पहले ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस जश्न को मनाते-मनाते पूरी टीम एक मुश्किल में फंस गई।

ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की बिग बैश लीग मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा था। सिडनी की टीम को मैच की आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। इस मैच का आखिरी ओवर रेनेगेड्स की कप्तान एमी सैटरथवैइट ही फेंक रही थीं, उन्होंने अपने फील्डर्स को बताया कि वे एक रन देकर भी इस मैच को जीत सकते हैं। सभी की धड़कने तेज़ी से धड़क रही थीं। तभी एमी गेंद फेंकने के लिए दौड़ी। एमी ने एक लोअर फुलटॉस गेंद फेंकी जिसे बल्लेबाज़ अच्छे से कनेक्ट नहीं कर सकी, बैट का निचला किनारा लगा और बल्लेबाज़ों ने एक रन ले लिया। विकेटकीपर के पास थ्रो वापस आया और उसने गेंद को हवा में उछाल कर अपनी टीम के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। यहां तक कि मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने अंपायर के फैसले का इंतज़ार तक नहीं किया। इस मौका का फायदा उठाते हुए सिडनी सिक्सर्स के लिए बल्लेबाज़ी कर रही सारा और एंजेला दूसरे रन के लिए दौड़ पड़ी और उन्होंने वो रन पूरा भी कर लिया।

इस रन के पूरा करने के बाद मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने अंपायर से उस आखिरी रन का विरोध किया, लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी।

आखिरी गेंद पर 2 रन बनने के बाद दोनों टीमो ंका स्कोर बराबर हो गया। स्कोर बराबर होने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। जिस मुकाबले को रेनेगेड्स की टीम आसानी से जीत सकती थी, अब उस मैच का फैसला सुपर ओवर से होना था। यानि आसानी से हाथ आए मौके को गंवाकर मेलबर्न की टीम ने खुद को मुश्किल में डाल लिया था। क्योंकि सुपर ओवर में मुकाबला किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता था। सुपर ओवर में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दो विकेट खोकर 8 रन बनाए। इसके बाद मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने सुपर ओवर में 9 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और उस चुनौती को आखिरी गेंद पर पार भी कर लिया।

रेनेगेड्स की कप्तान एमी सैटरथवैइट को उनकी 44 रन की दमदारी पार और गेंदबाज़ी में 01 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…