ATM से पैसे निकालना हुआ आसान, ना होगा कार्ड और ना ही पिन की जरूरत

नई दिल्लीः अगर आपका एटीएम कार्ड कहीं खो जाता है या आप एटीएम कार्ड का पिन भूल जाते है, तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब बिना एटीएम कार्ड और पिन के भी आप एटीएम से पैसे निकाल सकते है। निजी क्षेत्र के यस बैंक ने फिनटेक क्षेत्र की स्टार्टअप नियरबाय टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। इस करार के तहत नियरबाय टेक बैंक को आधार आधारित ऐसा एटीएम उपलब्ध कराएगी जिसमें कार्ड या पिन की जरूरत नहीं होगी।

यस बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राहक रिटेलरों के पास पैसा जमा करा सकेंगे और निकाल सकेंगे। बैंक ने कहा कि पेनियरबाय मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल स्मार्टफोन पर किया जा सकेगा। इसमें कोई रिटेलर ग्राहकों के लिए आधार एटीएम-आधार बैंक शाखा के रूप में काम कर सकेगा और नकदी जमा कराने या निकालने की सुविधा दे सकेगा। यस बैंक और नियरबाय ने इस सेवा को शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया के साथ नजदीकी में काम किया है।

इसके नेटवर्क में 40,000 टच पॉइंट होंगे। आधार नंबर और उंगली की छाप का इस्तेमाल कर ग्राहक उन स्थानों से नकदी निकाल सकेगा या किसी तरह का अन्य लेनदेन कर सकेगा। नियरबाय ने आधार सेवाओं के बारे में जागरूकता और इसको लोकप्रिय बनाने के लिए रिटेलर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया से करार किया है। इसके तहत ग्राहकों को जागरूक किया जाएगा और यह सेवा देश के दूरदराज स्थानों तक पहुंचाई जाएगी।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…