भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे तेज एसयूवी Urus, 3 करोड़

नई दिल्ली। रफ्तार के दीवानों के लिए सुपर लग्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने दुनिया की सबसे तेज एसयूवी Urus भारतीय कार बाजार में लॉन्च कर दी है। 3 करोड़ी के प्राइज टैग के साथ लॉन्च हुई उरुस 190 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। कंपनी इसे सुपर एसयूवी भी करार दे रही है। इस एसयूवी की खासियत यह है कि लॉन्च होने से पहले ही इसकी 2018 की बुकिंग लिमिट पूरी हो चुकी है और कंपनी 2019 के लिए बुकिंग ले रही है।

कीमत पर बड़ा दाव

Urus लैंबॉर्गिनी की दूसरी एसयूवी है, जबकि इससे पहले कंपनी ने LM002 एसयूवी को लॉन्च किया था। परफॉर्मेंस के मामले में इस कार का कोई मुकाबला नहीं है, लैम्बॉर्गिनी Urus का मुकाबला बेंटले बेंटेएगा, रेंज रोवर एसवी ऑटोबायोग्राफी और लेक्सस एलएक्स से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। अब देखना होगा भारत में इसे कितनी कामयाबी मिलती है।

इंजन

इंजन की बात करें तो Urus में 4000 हजार सीसी का V8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा होगा जो 650PS की पावर और 850Nm का टॉर्क देगा। कार में 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स से जुड़ा होगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। कंपनी का दावा है कि 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 3.6 सेकंड लगेंगे। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

फीचर्स

लैम्बॉर्गिनी Urus में 6 ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा (ऑफ-रोड), नेवा (स्नो), स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया (सेंड) मिलेंगे। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में कार्बन सिरेमिक ब्रेक आएंगे, जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे। पावर के मामले में यह बेंटले बेंटेएगा से भी आगे होगी।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…