सैफ अली खान ने पत्रकारों से कहा, ‘अगर करीना से ये सवाल पूछा तो खाने पड़ेंगे जूते’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘कालाकांडी’ का प्रमोशन कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उनके परिवार के लिए भी यह साल काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि, इसी साल उनकी बड़ी बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करने वाली हैं. वहीं करीना भी बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में दिखने वाली हैं. इन सबको लेकर सैफ अली खान काफी एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी दिख रहे हैं. दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’ को लेकर बेटी सारा के लिए सैफ ने कई बातें कहीं.

सैफ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सारा के सामने अभी पूरी जिंदगी है. ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे मेरा डेब्यू होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह उसका सपना है और मैं उम्मीद करता हूं कि उसका सपना जल्द ही पूरा हो. करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर सैफ न सिर्फ जोश में दिख रहे हैं बल्कि नर्वस भी हैं. तैमूर के जन्म के बाद करीना अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर भी दिखीं, ताकि वे बॉलीवुड में जल्द कमबैक कर सकें. करीना की फिल्मों में वापसी करने पर उन्होंने मीडिया के सामने ऐसी बात बोली जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना की कमबैक को लेकर किसी ने सवाल पूछा तो सैफ ने बात को बीच में ही काटते हुए कहा कि अगर तुम उनसे (करीना) यह सवाल पूछोगे तो वो जरूर कुछ न कुछ आप पर फेंक देगी, शायद वह जूता भी हो सकता है. उनके पास हमेशा ऐसी चीजें होती हैं. सैफ अली खान ने मीडिया के सामने करीना के काम को लेकर काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी कलाकार हैं, और मैंने यह देखा है कि वह अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर कितनी चिंतित रहती हैं.

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…