IND vs SA: वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म लगान का वीडियो ट्वीट कर ली टीम इंडिया की चुटकी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। टीम ने चौथे दिन दूसरी पारी में 35 रन पर तीन विकेट गवां दिए हैं। 287 रनों के लक्ष्य को हासिल करना काफी मुश्किल लग रहा है। वीरेंद्र सहवाग ने एक वीडियो शेयर करते हुए टीम की फिरकी ली है। सहवाग ने वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि सेंचुरियन में आज ऐसा ही कुछ देखने को मिले। दरअसल सहवाग जो अपने मजाकिया ट्वीट के लिए मशहूर हैं उन्होंने फिल्म लगान की एक क्लिपिंग ट्वीट कर मैच के पांचवे और आखिरी दिन टीम इंडिया की चुटकी ली है। आपको बता दें कि मंगलवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा (11) और पार्थिव पटेल (5) क्रीज पर नॉट आउट थे। भारत को जीत के लिए अब भी 252 रन चाहिए।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला मैच हार चुकी टीम इंडिया के दूसरे टेस्ट में मुश्किल हालत होने पर ट्विटर पर अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद ही टीम के जीत की आस छोड़ दी। मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली के आउट होते ही ट्वीट किया कि अब सब खत्म हो गया। मोहम्मद कैफ ने लिखा है, ‘दुर्भाग्य से सब खत्म हो गया। कोहली चले गए, भारत चला गया।’

क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा है कि कोहली आउट और सब खत्म। सचिन तेंदुलकर लिखते हैं, ‘विराट कोहली ने महत्वपूर्ण पारी खेली। अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते तो हमारे पास एक मौका होता कुछ स्पेशल करने का।’

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…