थमती नहीं दिख रही सलमान-शिल्पा की मुश्किलें, अब मुंबई में केस दर्ज करने की मांग

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक टीवी शो में आपत्तिजनक भाषा बोलने के मामले में पहले राजस्थान में समन जारी किया गया। वहीं अब मुंबई में भी दोनों के खिलाफ एक याचिका दाखिल की गई है।

मुंबई के भोईवाडा़ कोर्ट में वकील नवनीत भोजने ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने कोर्ट से मांग है कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक्ट्रोसिटी मामले के तहत केस दर्ज किया जाए। इससे पहले नवनीत भोजने वर्ली पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे।

वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचने पर भोजने को वापस लौटा दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ राजस्थान के चुरू पुलिस स्टेशन में इसी मामले को लेकर केस दर्ज है। इसके बाद भोजने कोर्ट पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई

इससे पहले सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ राजस्थान की चुरू पुलिस ने समन जारी कर 22 जनवरी को थाने में हाजिर रहने को कहा है। टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी

जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में शिल्पा शेट्टी ने 23 दिसंबर को ट्विटर पर माफी मांग ली थी। शिल्पा ने ट्वीट किया था मेरे पुराने इंटरव्यू के शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया। वो शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं बोले गए थे।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…