SBI का नया जॉब नोटिफिकेशन, बैंक की नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नई नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। नियुक्ति स्पेशलिस्ट काडर ऑफिसर पदों पर होनी है। नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आप आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। कुल 407 पदों पर भर्ती होनी हैं। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है और यह 15 फरवरी 2018 तक जारी रहेगी। यह भर्तियां 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी। चलिए अब विस्तार से बताते हैं आपको इन भर्तियों के बारे में। स्पेशलिस्ट काडर ऑफिसर्स में इन पदों पर नियुक्ति होगी: मैनेजर, इनवेस्टमेंट काउंसिलर, कस्टोमर रिलेशनशिप एक्जिक्यूटिव (CRE), सेंट्रल रिसर्च टीम, जोनल हेड सेल्स, हेड (ऑपरेशन्स और कई अन्य पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कॉल लेटर ई-मेल के जरिए या फिर वेबसाइट पर अपलोड कर मुहैया कराए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन आप वेबसाइट www.sbi.co.in/careers पर कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘Join SBI’ के टैब पर क्लिक करें। अब ‘Current Openings’ सेक्शन में जाएं। लेटेस्ट एनाउंसमेंट्स में आपको ‘Recruitment of Specialist Cadre Officers (Contractual)’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। ‘Download Advertisement’ पर क्लिक करें। ऐड में उपलब्ध कराए गए सभी जरूरी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें। अब ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करें। अगर आप रजिस्टर्ड यूजर हैं तो सीधे आवेदन प्रक्रिया पूरी करें अन्यथा पहले रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा करें और फिर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। एप्लिकेशन की कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रखें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको 600 रुपये का शुल्क भरना होगा। 600 रुपये की राशि जनरल और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए है। SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये होगी। आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना रेज्युमे, ID प्रूफ, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शेक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि दस्तावेज जमा कराने होंगे।

  • Related Posts

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…

    खरगोन में भूकंप के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग; दीवारों में दरार आने की भी सूचना

    मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती में कंपन…