सीधे पसलियों पर लगी कगिसो रबाड़ा की गेंद, अगली गेंद पर विराट कोहली ने जड़ दिया छक्‍का

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 6 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंडियन क्रिकेट ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान में खेल गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदते हुए इस सीरीज में लगातार दूसरा मैच जीता। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 50 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए और शिखर धवन (नाबाद) ने 56 गेंदों में 51 रन बनाए। भारत ने ओपनर रोहित शर्मा के रूप में मात्र एक विकेट ही खोया। 17 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद शर्मा आउट हो गए। कोहली और धवन ने अच्छी साझेदारी करते हुए भारत को जीत दिलाई। भारतीय कप्तान के बारे में यह बात मशहूर है कि वह मैदान में टिके रहने की हर संभव कोशिश करते हैं। कोहली के लिए भारत की जीत कितना मायने रखती है यह दूसरे वनडे में देखने को मिल गया।

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पहले वनडे में भी भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं दोनों टीमों के बीच सबसे पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीता था। टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया वनडे में पूरी तैयारी के साथ उतरी है। दोनों टीमों के बीच 6 वनडे मैच खेले जाएंगे। अगला मैच 7 फरवरी को होगा।

  • Related Posts

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…

    खरगोन में भूकंप के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग; दीवारों में दरार आने की भी सूचना

    मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती में कंपन…