सैन्‍य अफसरों को नसीहत- खूबसूरत चीनी-पाकिस्‍तानी लड़कियों के झांसे में न आएं

भारतीय सैन्य अफसरों को खूबसूरत चीनी-पाकिस्तानी लड़कियों के झांसे में ना आने के लिए खूफिया एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है। आईबी ने भारत सरकार को सतर्क करते हुए कहा है, ‘खूबसूरत लड़कियां अधिकारियों को हनी ट्रैप में फंसाकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल कर सकती है। आईबी का अलर्ट वेलेंटाइन डे से ठीक पहले और पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी कर रहे इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद आया है।

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने एयर फोर्स के अधिकारी अरुण मारवाह (51) को खुफिया जानकारी आईएसआई को देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के पुलिस आयुक्त प्रमोश कुशवाह ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। आईबी के सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘अच्छी दिखने वाली चीनी और पाकिस्तानी लड़कियां हमारे सुरक्षा अधिकारियों को हनी ट्रैप में फंसा सकती है। मारवाह की घटना के बाद अलर्ट जारी किया गया है कि कोई भी सुरक्षा अधिकारी हनी ट्रैप में ना फंसे।’

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले चार सालों में रक्षा से जुड़े रिटायर्ड अधिकारियों सहित कुल 13 अफसरों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आईबी के अधिकारी ने बताया कि मारवाह भी हनी ट्रैप का शिकार हुए, आईएसआई के काम कर रही एक महिला ने उन्हें झांसे में फंसाया।

बता दें कि अरुण मारवाह दिल्ली के एयर फोर्स हेडक्वार्टर में तैनात थे, जिनकी कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए एक अनजान महिला से दोस्ती हुई। बाद में कथित तौर पर दोनों ने एक दूसरे को अपने फोन नंबर दिए। दोनों की सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत हुई। सुरक्षा अधिकारियों को शक है कि मारवाह ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए खुफिया जानकारी दुश्मन को दी हैं।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…