बिहार: बम ब्‍लास्‍ट से दहला आरा, कोलकाता से बड़ी घटना को अंजाम देने आये थे संदिग्‍ध

बिहार के भोजपुर जिला मुख्‍यालय आरा स्थित सब्जी गोला के समीप स्थित हरखेंन कुमार जैन धर्मशाला गुरुवार की सुबह बम विस्‍फोट से दहल गया। घटना उस समय हुई, जब कोलकाता से आए करीब आधा दर्जन अपराधियों के पास रखे बम फट पड़े। घटना में दो अपराधी घायल हो गए, जिन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि वे बैंक लूट की घटना को अंजाम देने आरा पहुंचे थे।
अचानक हुए विस्‍फोट से धर्मशाला में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों में एक को अस्पताल पहुंचाया, जबकि घटना के बाद भाग रहे एक अन्‍य घायल को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को बेहतर चिकित्‍सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में घायलों ने बताया है कि वे बैंक लूट की घटना को अंजाम देने आए थे। हालांकि, उनके आत्‍मघाती हमलावर होने की भी आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। इस मामले पर पटना के आइजी ने कहा कि फिलहाल संदिग्‍धों को आत्‍मघाती हमलावर बताना जल्‍दबाजी होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है।
नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि हरखेन कुमार जैन धर्मशाला में आए 4-5 संदिग्धों के झोले में रखे बम में विस्फोट हो गया। इसमें घायल दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संदिग्‍धों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी जारी है।

घटना स्थल पर डीएम एसपी पहुंच चुके हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को संदिग्‍धों के कमरे से पिस्टल व आधार कार्ड मिले हैं। धर्मशाला को सील कर तलाशी ली जा रही है। इस बीच पटना से भी बम निरोधक दस्‍ता आरा के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस शहर की नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…