गावस्कर ने आशंका जाहिर की और अगले ही गेंद पर आउट हो गए रैना

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया जीत हासिल करने में कामयाब रही। 24 फरवरी को न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 172 रन बनाए थे। भारत के स्कोर में बल्लेबाज सुरैश रैना और शिखर धवन का काफी महत्वपूर्ण योगदान था। धवन ने तीसरे टी-20 मैच में जहां 47 रन बनाए थे तो वहीं रैना भी 43 रन बनाने में कामयाब रहे थे।

इस मैच में कमेंट्री बॉक्स में बैठे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के आउट होने की आशंका जाहिर की थी और अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। क्रिकट्रेकर के मुताबिक गावस्कर की कमेंट्री और रैना के आउट होने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गावस्कर को रैना के आउट होने की आशंका जाहिर करते हुए सुना जा सकता है। दरअसल, इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रैना ने मात्र 26 गेंदों में 43 रन बना लिए थे। वह काफी सही तरीके से खेल रहे थे। वहीं कमेंट्री बॉक्स में बैठे गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाज का खेल देखते हुए कहा, ‘अगर मैं मारता हूं तो अच्छा होगा। अगर नहीं मारता हूं, अगर मैं गेंद को मिस करता हूं तो… अगर यह विकेट भारत खोता भी है तो टीम के पास 8 अन्य विकेट मौजूद हैं।’ गावस्कर ने जैसें ही ऐसा कहा रैना अगली गेंद में छक्का मारने की कोशिश करने में कैच आउट हो गए।

आपको बता दें कि न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 रनों से हरा कर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। आखिरी मैच में कप्तान विराट कोहली पीठ में दर्द होने के कारण मैदान में नहीं उतरे। उनकी जगह उपकप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरू में डगमगाते दिखी, लेकिन जल्द ही बल्लेबाजों ने पारी संभाल ली। भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम केवल सात रनों से चूक गई। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, सुरेश रैना ने एक-एक विकेट लिए।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत&इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में…