अब जाधवपुर यूनिवर्सिटी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, कालिख भी पोती

कोलकाता: देश के अन्य इलाकों में मूर्तियों के तोड़े जाने की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में स्थित श्यामा प्रसाद की अर्ध मूर्ति को क्षति पहुंचाई गई है और उस पर कालिख भी पोत दी है. मूर्ति के नीचे पोस्टर भी दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने केरटोला मोहाशान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की बरबर्तापूर्ण घटना की निंदा की है. पश्चिम बंगाल बीजेपी के जेनरल सचिव सयंतन बासु ने इस घटना पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को तोड़ दिया गया था, वहीं तमिनलाडु में भी पेरयार की मूर्ति को नुकसान पहुंचायाय गया. हालांकि, बुधवार की सुबह पीएम मोदी ने वैंडेलिज्म की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और इन घटनाओं की निंदा की.

पीएम के इस मामले पर संज्ञान लेने के बाद गृह मंत्रालय ने भी राज्यों के लिए अडवाइजरी जारी कर दी है. मंत्रालय ने राज्यों में मूर्ति तोड़ने और अन्य किसी भी प्रकार के हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए निर्देश जारी किए हैं.

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…