क्षेत्रीय दलों में सबसे अमीर है समाजवादी पार्टी, कुल संपत्ति 635 करोड़ रुपये की

नई दिल्ली: राजनीतिक दलों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है फिर चाहे राष्ट्रीय दल हों या क्षेत्रीय पार्टियां. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी की कुल संपत्ति की कीमत 635 करोड़ रुपये है जो कि किसी भी क्षेत्रीय पार्टी की तुलना में सबसे ज्यादा है. एडीआर ने ये आंकड़े 2011-12 और 2015-16 में इन दलों की ओर से चुनाव आयोग और इनकम टैक्स को दी गई जानकारी के आधार पर जुटाए हैं. रिपोर्ट की मुताबिक साल 2011-12 और 2015-16 में समाजवादी पार्टी की संपत्ति में 198 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

वित्तीय वर्ष 2011-12 में सपा की कुल संपत्ति 212.86 करोड़ थी जो कि साल 2015-16 में बढ़कर 634.96 करोड़ हो गई. एआईएडीएमके की संपत्ति जहां साल 2011-12 में 88.21 करोड़ रुपये थी वो साल 2015-16 में 155 फीसदी बढ़ गई और उसकी संपत्ति 224.87 करोड़ आंकी गई.

आपको बता दें कि पार्टियों ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसमें अचल संपत्ति, लोन, एडवांस, एफडीआर, टीडीएस और निवेश और अन्य संपत्तियां शामिल हैं. साल 2015-16 में सबसे ज्यादा संपत्तियां एफडीआर में आंकी गई हैं. जो कि करीब 1054.8 करोड़ रुपये है. जिन पार्टियों पर सबसे ज्यादा कर्ज है उनमें पहले नंबर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति और तेलुगू देसम पार्टी है.

  • Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…

    भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल का काम तेज, 400 मीटर सुरंग तैयार; नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

    By: Ravindra Singh भोपाल। राजधानी भोपाल में अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल रेलवे स्टेशन से ऐशबाग की दिशा में बनाई जा रही…