मुंबई पहुंचा 30,000 किसानों का जत्था, आज करेंगे ‘महा आंदोलन’

नेशनल डेस्क: कर्ज माफी की मांग को लेकर 30,000 से अधिक किसानों का जत्था महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंच गया है। ऑल इंडिया किसान महासभा के नेतृत्व में किसान अपनी मांगों को लेकर आज विधानसभा का घेराव करेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

विधानसभा को घेरने की योजना
200 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर नासिक से मुंबई पहुंचे किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी फसल के लिए उचित मूल्य मिले, बिजली का बिल माफ किया जाए और किसानों का कर्ज माफ किया जाए। इन्हीं मांगों के चलते किसानों ने आज महाराष्ट्र विधानसभा को घेरने की योजना बनाई है। वहीं किसानों के आंदोलन पर राजनीति भी गरमा गई है। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस समेत अन्य दल किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, आरएसएस ने भी फडणवीस सरकार से इस मुद्दे का हाल निकालने की बात कही है।

फडणवीस किसानों से बातचीत के लिए तैयार
फडणवीस ने रविवार रात कहा कि हम किसानों से बात करेंगे और उनके मुद्दों को सुलझाएंगे। सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक है। अधिकांश आंदोलनकारी आदिवासी हैं और उनकी मुख्य मांग वन भूमि पर अधिकार है।उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए मंत्रियों की एक समिति बनायी है। किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है। इस बीच महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने दसवीं कक्षा के बच्चों को समय से पहले परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिए कहा है। आज सबकी नजर किसानों के इस आंदोलन पर रहेगी।

पहले भी सड़कों पर उतर चुके हैं किसान
बता दें कि राज्य में दूसरी बार किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के दौरान महाराष्ट्र में भी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। किसानों की मांगों के आगे घुटने टेकते हुए मुख्यमंत्री ने कर्ज माफी का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने हालांकि राज्य के सभी किसानों का एक लाख रुपये तक के किसानी कर्ज की माफी की घोषणा की थी।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…