PM मोदी ने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि :शहीदी दिवस

शहीदी दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के वीर सपूतों- भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले भारत के जांबाजों को याद किया। 23 मार्च, 1931 को अंग्रेजी हुकूमत ने भारत के तीन सपूतों- भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटका दिया था। उन्हें लाहौर षड्यंत्र के आरोप में फांसी पर लटकाया गया।

अंग्रेजों को लगा ऐसा करने पर हिंदुस्तानियों के अंदर उबल रही आजादी की आग शांत पड़ जाएगी, लेकिन देश के तीनों सपूतों ने अपनी जिंदगी को अलविदा कहने तक इस कदर बच्चे-बच्चे में स्वतंत्रता की ज्वाला भर दी कि अंग्रेजों के पसीने छूट गए। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी के बाद भारत की जनता पर स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का रंग इस कदर चढ़ा कि भारत माता के हजारों सपूतों ने सिर पर कफन बांध कर अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ दी। आज भले ही देश के ये वीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह कल भी देश के लिए मिसाल थे और आज भी मिसाल हैं। तभी हम इन तीनों वीरों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए ही शहीद दिवस मनाते हैं।

इन तीनों क्रांतिकारियों की इस शहादत को आज पूरा देश याद कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनसे जुड़े किस्से और बयानों को शेयर कर रहे हैं।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…