आइपीएल 2018 में लगे 872 में से सबसे ज्यादा इतने छक्के लगाए धौनी की टीम सीएसके ने

नई दिल्ली। आइपीएल सीजन 2018 में पूरे टूर्नामेंट के दौरान 872 छक्के लगे। टूर्नामेंट में खेलने वाली आठों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर इस सीजन में इतने छक्के लगाए लेकिन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम टूर्नामेंट की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स रही। तीसरी बार आइपीएल का खिताब जीतने वाली महेंद्र सिंह धौनी की टीम का कोई भी बल्लेबाज या गेंदबाज आइपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने या फिर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अव्वल तो नहीं रहा लेकिन छक्के लगाने में इस टीम ने बाकी की टीमों को पीछे छोड़ दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

आइपीएल के 11वें संस्करण में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में हराकर सीएसके ने तीसरी बार आइपीएल खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के शुरुआत से लेकर फाइनल तक इस टीम ने विजेता की तरफ प्रदर्शन किया और आखिरकार आइपीएल में दो वर्ष की वापसी के बाद एक बार फिर से इस सीजन का सरताज बना। चेन्नई की टीम के बल्लेबाजों ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 145 छक्के लगाए। यानी आइपीएल में लगे 872 छक्कों में से 145 छक्के सीएसके के बल्लेबाजों के नाम रहे और वो छक्का लगाने के मामले में नंबर एक टीम बनी। अब सीएसके आइपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। चेन्नई ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को पीछे छोड़ा। बैंगलोर ने वर्ष 2016 के आइपीएल सीजन में कुल 142 छक्के लगाए थे।

चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर टीम के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन रहे जिन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 35 छक्के लगाए। इसके बाद दूसरे नंबर पर टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज अंबाती रायडू रहे जिनके बल्ले से 34 छक्के निकले। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस मामले में तीसरे नंबर पर रहे और उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 30 छक्के लगाए। एक नजर डालते हैं सीएसके के उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने इस टूर्नामेंट में ज्यादा छक्के लगाए।

शेन वॉटसन- 15 मैच- 35 छक्के

अंबाती रायडू- 16 मैच- 34 छक्के

महेंद्र सिंह धौनी- 16 मैच- 30 छक्के

सुरेश रैना- 15 मैच- 12 छक्के

ड्वेन ब्रावो- 16 मैच- 10 छक्के

फॉफ डू प्लेसिस- 6 मैच- 6 छक्के

: Advertisement:
: Know More
Powered By
रिषभ पंत बने सिक्सर किंग

इस आइपीएल में सिक्सर किंग को दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत ही रहे जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 14 मैचों में सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाए। इसके अलावा चौका लगाने के मामले में भी पंत सबसे उपर रहे और उनके बल्ले से कुल 68 चौके निकले। एक नजर डालते हैं आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों पर।

रिषभ पंत (दिल्ली)- 14 मैच- 37 छक्के

शेन वॉटसन (चेन्नई)- 15 मैच- 35 छक्के

अंबाती रायडू- (चेन्नई)- 16 मैच- 34 छक्के

लोकेश राहुल- (पंजाब)- 14 मैच- 32 छक्के

आंद्रे रसेल- (कोलकाता)- 16 मैच- 31 छक्के

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…