लगातार चौथे दिन पैट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट

नई दिल्लीः तेल कंपनियों ने पैट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार चौथे दिन कटौती की है। पैट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। दिल्ली में पैट्रोल और डीजल दोनों 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज पैट्रोल 78.20 और डीजल 69.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पैट्रोल का दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी दिल्ली में पैट्रोल का दाम 78.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता की बात करें तो वहां अब दाम 80.84 रुपए, मुंबई में 86.01 रुपए और चेन्नई में 81.19 रुपए हो गया है।

डीजल के दाम
डीजल की बात करें दिल्ली में इसका दाम 69.11 रुपए हो गया है। अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में डीजल का भाव 71.66 रुपए, मुंबई में 73.58 रुपए और चेन्नई में 72.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पंजाब में पैट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 83.46 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 84 रुपए, लुधियाना में 83.76 रुपए और पटियाला में 83.71 रुपए के दाम पर बिक रहा है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…