पहली बार सामने आया किम जोंग का शानदार बंगला

नई दिल्ली: सिंगापुर में 12 जून को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग की शिखर वार्ता होने वाली है। इस मुलाकात से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किम जोंग से प्योंगयांग में मुलाकात की। इस मुलाकात के किम जोंग के शानदार घर की फोटो सामने आई हैं।

बता दें कि उनकी सीक्रेट लाइफ अब हल्के हल्के दुनिया के सामने आ रही है। उनके घर के ये फोटो एक जर्नलिस्ट ने ली है। ये जर्नलिस्ट मुलाकात के समय सर्गेई लावरोव के साथ थे। ये फोटो रूसी एजेंसी के जरिए दुनिया के सामने आए।

रूसी जर्नलिस्‍ट वैलेरी शारिफ्यूलिन द्वारा ली गई ये फोटो बहुत ही शानदार और व्यवस्थित नजर आ रहे हैं। आधुनिकता का रंग लिए इस घर को चार चांद लगाने में गार्डन ने अहम भूमिका निभाई है।

किम जोंग के बॉडीगार्ड के अनुसार उनके कई सारे बंगले हैं लेकिन फोटो सिर्फ एक ही बंगले की सामने आई हैं। उत्तरी कोरिया सरकार के सुरक्षा नियम बहुत कड़े हैं, जिसके चलते ये चीजें सामने नहीं आती हैं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…