अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 लोगों के मारे जाने की आशंका

काबुलः अफगानिस्तान में बम हमलों का सिलसिला दिनों दिन तेज होता जा रहा है। मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मौलवियों के टैंट के पास हुए आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए ।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार ये मौलवी इस टैंट में आतंकवाद की निंदा करने और शांति वार्ता के लिए एकत्रित हुए थे। उनकी वार्ता को बाधित करने के लिए आत्मघाती हमलावर ने टैंट के पास जाकर खुद को उड़ा लिया।किसी भी समूह ने तुरंत हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली । ये हमला 20 अक्टूबर को होने वाले संसदीय और जिला परिषद चुनावों से पहले एक खराब सुरक्षा व्यवस्था को रेखांकित करता है।

इससे पहले 6 मई को यहा आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों ने सुनियोजित तरीके से यहां के पुलिस स्टेशनों पर बुधवार को हमले किए थे। इन हमलों में कम से कम 5 लोग मारे गए थे । इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान और इस्लामिक स्टेट के संगठनों ने ली थी लेकिन, अफगान अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…