धोनी के बाद सुधीर कुमार पहुंचे हरभजन सिंह के घर, दिया अनोखा तोहफा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह जो हाल ही में खेले गई इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए थे जिसमें इन्होंने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। साथ ही इस बार ये 10 सालों बाद पहली मर्तबा किसी अन्य टीम में खेले है। अब इसके बाद सचिन तेंदुलकर के सबसे ख़ास फैन सुधीर कुमार चौधरी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे है।

जैसा कि आप भी जानते ही होंगे कि सुधीर कुमार गौतम जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सबसे ख़ास फैन है और इन्होंने लगभग सचिन का हर मैच देखने जाते थे। अब आईपीएल की समाप्ति के बाद ये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान तथा भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे थे जहाँ उन्होंने धोनी को लीची भेंट की थी।

इसके बाद अब भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए 103 टेस्ट और 236 वनडे खेल चुके हरभजन सिंह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे है जिनकी फोटो भज्जी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर साझा की है। भज्जी ने फोटो अपलोड करते हुए लिखा है, “यह शख्स, सुधीर हर साल लीची लाना कभी नहीं भूलते हैं… टीम के सबसे अच्छे फैन होने के लिए उन्हें धन्यवाद।” भज्जी ने भी सचिन के सुपर फैन का अपने घर स्वागत किया है तो सुधीर ने भी भज्जी को लीची गिफ्ट की है।

सुधीर कुमार गौतम जो मुख्य रूप से सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन है इस कारण ये हमेशा मैच देखने के लिए मैदान पर नजर आते थे साथ ही अब भी जब भारत का मैच होता है तब हाथ में झंडा और पूरा शरीर तिरंगे से रंगा हुआ देखने को मिलता है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…