पाकिस्तान को एक बार फिर अमेरिका की चेतावनी, कहा- आतंकियों के खिलाफ एक्शन लो

वाशिंगटन । आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका ने पाकिस्‍तान को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। इस क्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने गुरुवार को टेलीफोन पर पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से दक्षिण एशिया में सक्रिय सभी आतंकी गुटों को खत्‍म करने को कहा। बता दें कि आतंकवाद के मुद्दे पर ही दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आ गयी है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता हीथर नार्ट ने बताया, ‘दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में राजनीतिक सुलह के साथ बिना किसी भेदभाव के दक्षिण एशिया में आतंकी समूहों के खात्‍मे पर जोर दिया।’ दोनों के बीच अमेरिका-पाक संबंधों को विकसित करने को लेकर भी बात हुई।

हीथर ने कहा, ‘उन्होंने अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के तरीकों, अफगानिस्तान में राजनीतिक सुलह की जरूरत और बिना किसी भेदभाव के दक्षिण एशिया में सभी आतंकियों और आतंकी समूहों को निशाना बनाने की महत्ता पर चर्चा की।’

कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था, तो मई के बाद से यह पहली बार है कि अमेरिकी और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच वार्ता हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पाकिस्‍तान को दी जाने वाली सहायता राशि पर रोक लगा दी और कहा था कि इस्‍लामाबाद आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्‍ध कराता है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…