ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा, किम ने सम्मेलन के लिए घुटनों पर बैठकर मांगी थी भीख

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने राष्ट्रपति के साथ शिखर बैठक के लिए ‘‘घुटनों के बल बैठ कर, हाथ जोड़ कर’’ भीख मांगी थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक रूडी गियूलियानी ने तेल अवीव निवेश सम्मेलन में कहा कि उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ परमाणु युद्ध करने जा रहे हैं , परमाणु युद्ध में वह हमें हरा देंगे। हमने कहा कि उन परिस्थितियों में हम मुलाकात नहीं करेंगे।

किम जोंग उन ने हाथ जोड़कर ,घुटनों के बल बैठकर इसके लिए भीख मांगी। यह ठीक वही स्थिति है जिसमें हम उन्हें देखना चाहते हैं। ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि सम्मेलन के पुर्निनधारण से अमरीका की स्थिति मजबूत हुई है। सिंगापुर के विदेश मंत्री बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर प्योंगयांग जाएंगे। इस बीच ट्रंप और किम के बीच शिखर वार्ता की तैयारियां जोरों पर हैं। एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि ऐतिहासिक बैठक 12 जून को सिंगापुर के सेंतोसा द्वीप में एक लग्जरी होटल में होगी।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…