जानिए, किस वजह से पहली बार अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्लीः मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबलों के लिए अंडर-19 टीम में शामिल किया गया। बता दें कि 18 वर्षीय अर्जुन पिछले साल कूच बिहार ट्राॅफी में मुंबई अंडर-19 का टीम का हिस्सा था, उस दौरान उन्होंने 18 विकेट चटकाए थे। अर्जुन के राष्ट्रीय जूनियर टीम में चुने जाने के पीछे दो वजहें खास रहीं। एक तो भारत की अंडर 19 और इंडिया A के कोच राहुल द्रविड़ के टीम चयन को लेकर खास निर्देश और दूसरा अर्जुन का फास्ट बोलर होना उनके हक में रहा।

सिलेक्शन कमिटी से जुड़े एक सूत्र ने टीम सिलेक्शन के बाद अर्जुन को लेकर कहा, ”बिहार ट्रॉफी के दौरान अर्जुन का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा, लेकिन फास्ट बोलर को टीम की जरूरत थी और ऐसे में अर्जुन से बेहतर विकल्प दूसरा नहीं था। वेस्ट और साउथ जोन के जोनल मैच में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।” वहीं अर्जुन के सिलेक्शन में राहुल द्रविड़ का भी हाथ रहा है। दरअसल, राहुल द्रविड़ ने इस बात को पहले ही साफ कर दिया था कि जिस खिलाड़ी की उम्र 19 साल से ऊपर हो गई है, उसे टीम में न चुना जाए। ऐसे में अर्जुन के टीम में शामिल होने की संभावना और तेज हो गई।

द्रविड़ के मुताबिक भले ही कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, लेकिन अगर उनकी उम्र ज्यादा है तो उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। द्रविड़ चाहते हैं कि 19 पार हो चुके खिलाड़ी रणजी टीम में खेलकर दूसरे सीनियर खिलाड़ियों के साथ अपने खेल को और बेहतर बनाए। बता दें कि भारत को श्रीलंका में 11 जुलाई से 11 अगस्त के बीच यह दोनों सीरीज खेलनी है। इंडिया ए की टीम इसी समय कोच डब्ल्यू.वी. रमन के मार्गदर्शन में इंग्लैंड दौरे पर होगी। चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम का कप्तान दिल्ली के अनुज रावत को बनाया गया है। वह कप्तानी के साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…