समीर दीघे ने छोड़ा मुंबई का कोच पद

मुंबईः समीर दीघे ने मात्र एक सत्र बिताने के बाद ही मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। मुंबई क्रिकेट संघ(एमसीए) ने हाल ही में सभी कोचों और चयनकर्ताओं से उनके पद पर बने रहने की इच्छा के बारे में पूछा था।

एमसीए के संयुक्त सचिव उन्मेश खानविलकर ने बताया कि दीघे ने पारिवारिक कारणों का हवाला देेते हुये अपना पद छोडऩे की इच्छा जताई थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीघे ने राष्ट्रीय टीम के साथ करियर में छह टेस्ट और 23 वनडे खेले थे। दीघे को वर्ष 2016-17 सत्र के आखिरी में चंद्रकांत पंडित की जगह मुंबई की टीम का कोच बनाया गया था। उनके मार्गदर्शन में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।

इसके अलावा मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट के नॉकआउट में और विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन टीम को कोई खिताब नहीं मिला। एमसीए अधिकारी ने बताया कि दीघे की जगह जल्द ही नये कोच की तलाश की जाएगी।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…