जिस वक्त किम जोंग से मिल रहे थे ट्रंप, उसी वक्त उनके शीर्ष आर्थिक सलाहकार को आया हार्ट अटैक

वॉशिंगटन : पूरी दुनिया को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था आखिरकार मंगलवार (12 जून) को वो दिन आ ही गया और सिंगापुर में दुनिया के दो सबसे ताकतवर देश के अध्यक्ष ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात हो गई है. एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नॉर्थ कोरिया के किंग किम जोंग से मुलाकात कर रहे थे, तो दूसरी तरफ उनके साथ रहने वाले एक खास शख्स को दिल का दौरा पड़ा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें यहां एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि यह हल्का दिल का दौरा था. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में लैरी की हालत अभी ठीक है और उनके डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होंगे.’ व्हाइट हाउस की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक यह हल्का दिल का दौरा था. कुडलो की पत्नी जुडिथ कुडलो ने कहा, “वह फिलहाल ठीक हैं और डॉक्टर अच्छी तरह से अपना काम कर रहे हैं.”

किम जोंग से मुलाकात के बीच ट्रंप ने किया ट्वीट
आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो को दिल का दौरा पड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘व्यापार और अर्थव्यवस्था पर कड़ी मेहनत कर रहे हमारे महान लैरी कुडलो को अभी दिल का दौरा पड़ा है.’

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, “लैरी फिलहाल वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हैं और उनकी हालत अच्छी है. ट्रंप और उनके प्रशासन ने लैरी और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं.”

ट्रंप के साथ सिंगापुर नहीं गए थे कुडलो
उलिलेखनीय है कि पिछले दिनों कनाडा में जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे कुडलो ने सिंगापुर में होने वाली ट्रंप और किम जोंग की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जिसके पीछे भी उनके स्वास्थ्य को ही कारण बताया जा रहा था.

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…