यहां बना 64 फीट का दुनिया का सबसे लंबा पेपर एयरप्लेन

न्यूयॉर्क। आप सबने कागज से बने हवाई जहाज उड़ाए होंगे, यह हवाई जहाज छोटे होते हैं लेकिन अमेरिका के फिचबर्ग शहर में 64 फीट लंबा पेपर एयरप्लेन तैयार किया गया है। इसे दुनिया का सबसे लंबा पेपर एयरप्लेन बताया जा रहा है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराने का दावा पेश किया गया है।
म्यूजियम के मुताबिक इस प्लेन की डिजाइन, निर्माण और सजावट में तीन साल से ज्यादा समय लगा है और इस आर्टवर्क के लिए हजारों लोगों ने सहयोग किया है। रिवाल्विंग म्यूजियम एक घुमंतू स्वयंसेवी सांस्कृतिक संगठन है जो पब्लिक आर्ट प्रोजेक्ट, शैक्षिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और प्रस्तुतियों को समर्पित है।

यह सहभागिता, प्रयोगात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ और कलाकारों, युवाओं के बीच विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।नंबर गेम7 क्विंटलका यह कलरफुल एयरक्राट कार्डबोर्ड, पेपर, ग्लू आदि से बनाया गया है। 5000लोगों और 30 स्कूलों ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग दिया।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…